PM मोदी ने कर दिया बिहार चुनाव का शंखनाद,नीतीश को बताया अपना लाडला CM.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :PM मोदी ने बिहार चुनाव को लेकर शंखनाद कर दिया है.PM मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना लाडला मुख्यमंत्री बताकर ये साफ़ कर दिया है कि बिहार चुनाव NDA नीतीश कुमार के चेहरे पर ही लडेगा.नीतीश कुमार जो चाहेगें वहीं NDA में होगा.भागलपुर से PM किसान निधि योजना के 6 साल पूरा होने पर देश के 12 करोड़ किसानों के लिए 19 वीं किश्त जारी करके चुनावी अभियान का श्रीगणेश कर दिया.PM मोदी ने सबसे पहले अंगिका के लोगों को प्रणाम किया, फिर नीतीश कुमार को अपना लाडला CM बताया और बिना नाम लिए लालू यादव को चारा चोर बता दिया.

PM मोदी ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ये जो जंगल राज वाले हैं,इनको हमारी धरोहर ,आस्था से नफ़रत है.प्रयागराज में आस्था का महा-कुंभ चल रहा है.पुरे यूरोप की जीतनी आबादी नहीं है, उससे ज्यादा लोग दुबकी लगा चुके हैं.लेकिन ये जंगल राज वाले कुंभ को गाली दे रहे हैं. राम मंदिर से चिढ़ने वाले लोग महाकुंभ को भी कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. जनता इन्हें माफ नहीं करेगी. जनता माफ़ी नहीं करेगी.लालू यादव का नाम लिए वगैर उनके ऊपर PM ने निशाना साधा.उन्होंने कहा-जिन्होंने पशुओं का चारा खाया , वो परिस्थिति बदल नहीं सकते.मोदी ने अपने भाषण में 6 बार जंगलराज और 3 बार कांग्रेस का जिक्र कर घेरा. कहा- ‘पहले छोटे किसानों का हक बिचौलिये हड़प लेते थे, लेकिन ये मोदी है, नीतीश जी हैं, जो किसानों का हक किसी को नहीं खाने देंगे. कांग्रेस वाले और जंगलराज वाले सरकार में थे तो इन लोगों ने खेती का कुल जितना बजट रखा था? उससे कई गुना ज्यादा पैसा तो हम किसानों के बैंक खातों में भेज चुके हैं. ये काम कोई भ्रष्टाचारी नहीं कर सकता है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

PM ने कहा- ‘मैंने लालकिले से कहा है, विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ हैं- गरीब, अन्नदाता किसान, हमारे युवा और हमारे देश की नारी। चाहे केंद्र हो या यहां नीतीश के नेतृत्व में चल रही NDA की सरकार हो किसान हमारी प्राथमिकता रहे हैं. किसानों के लिए पूरी मेहनत से काम किया है.’PM ने कहा- ‘खाद की बोरी जो 3 हजार रुपए की मिलती है, वो हम आपको 300 रुपए में देते हैं. हमारी सरकार न होती तो आज भी 3 हजार में मिलती है. बीते 10 साल में करीब 12 लाख करोड़ रुपए जो आपके खाते से खाद खरीदने के लिए देने थे वो केंद्र ने बजट में दिए हैं.’पहले यूरिया के लिए किसान लाठी खाता था और यूरिया की कालाबाजारी होती थी. आज किसानों को पर्याप्त यूरिया मिलती है. आप कल्पना कर सकते हैं, अगर NDA सरकार न होती तो क्या होता. अगर हमारी सरकार नहीं होती तो आज भी खाद के लिए किसानों को लाठियां खानी पड़ती. बरौनी खाद कारखाना बंद पड़ा होता.

PM ने कहा- ‘ललन सिंह के प्रयास से 2 परियोजना पूरी हो रही है. मोतिहारी का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेहतरीन गाय की नस्ल के लिए काम कर रहा है. दूसरा बरौनी का प्लांट. मछुआरे साथियों को पुराने लोगों ने कुछ फायदा नहीं दिया. हमने किसान क्रेडिट कार्ड दिया. ऐसे ही प्रयासों से बिहार आगे बढ़ रहा है. जैसे नीतीश कुमार ने बताया कि बिहार आज मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है.सभा को संबोधित करते हुए CM नीतीश कुमार ने कहा कि ‘2005 के पहले शाम के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलता था. ये लोग मुस्लिम का वोट लेकर भी हिंदू- मुस्लिम झगड़े करवाते थे. अब इधर-उधर कुछ नहीं, पूरे देश में मोदी जी के नेतृत्व में काम होगा.

Share This Article