PM Modi Bihar Visit: पानी, सीवरेज, बिजली… देख लीजिये पूरी लिस्ट
PM Modi Bihar Visit
सिटी पोस्ट लाइव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20 जून को बिहार आ रहे हैं. अपने सिवान दौरे के दौरान मोदी बिहार को 10 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात देंगे. नगर विकास एवं आवास विभाग, रेलवे, बिजली सहित कई विभागों के अंतर्गत बिहार को तोहफे मिलेंगे.20 जून को पीएम मोदी 51 हजार पीएम आवास योजना की पहली किस्त दी जाएगी, जिससे 6684 लाभुक अपने नए घर में गृह प्रवेश करेंगे. योजना की कुल लागत 510 करोड़ है. इसके अलावा प्रधानमंत्री बिहार के लिए कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल लागत 3132 करोड़ होगी. पीएम मोदी सिवान से कई योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे, जिनकी कुल लागत 2229 करोड़ होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीवान से वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन पाटलिपुत्र से गोरखपुर जाएगी. साथ ही वैशाली-देवरिया के लिए नई ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे. प्रधानमंत्री मरहौरा स्थित डीजल लोकोमोटिव फैक्ट्री में निर्मित निर्यात के लिए पहले लोकोमोटिव को भी हरी झंडी दिखाएंगे.पीएम इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-· बेटियां पावर सप्लाई प्रोजेक्ट: 69 करोड़,· छपरा वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट: 19 करोड़,· बक्सर वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट: 156 करोड़,· मोतिहारी सीवरेज प्रबंधन प्रोजेक्ट: 400 करोड़,· बक्सर सीवरेज प्रबंधन प्रोजेक्ट: 256 करोड़,· सासाराम सीवरेज नेटवर्क और ट्रीटमेंट प्लांट प्रोजेक्ट: 456 करोड़,· सीवान सीवरेज नेटवर्क और ट्रीटमेंट प्लांट प्रोजेक्ट: 367 करोड़,· आरा वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट: 138 करोड़
इतना ही नहीं मोदी सीवान वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट: 113 करोड़,· सासाराम वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट: 77 करोड़,· बेगूसराय वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट: 133 करोड़,· मोतिहारी I&D और STP प्रोजेक्ट: 149 करोड़,· रक्सौल I&D और STP प्रोजेक्ट: 79 करोड़,· बक्सर I&D और STP प्रोजेक्ट: 257 करोड़,· आरा I&D और STP प्रोजेक्ट: 328 करोड़,· बिहार के 15 ग्रेट सबस्टेशन में 500 MHV की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली BESS की स्थापना: 135 करोड़ वाली योजना की शुरुवात करेंगे.