प्रगति यात्रा: सीएम नीतीश की यात्रा में बदलाव

Manisha Kumari

सीटी पोस्ट लाइव

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा में अचानक बदलाव किया गया है। पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री को 27 जनवरी को मधेपुरा में रुकना था, लेकिन अब वे वहां रुकने की बजाय सीधे पटना वापस लौटेंगे। इसके बाद 28 फरवरी को कटिहार जाने के बाद भी मधेपुरा में ठहरने का उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है, और वे सीधे पटना लौट आएंगे। यह निर्णय कैबिनेट सचिवालय के आदेशों के बाद लिया गया है। संशोधन की वजह से दोनों दिन मधेपुरा में मुख्यमंत्री के रुकने की योजना अब बदल गई है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कैबिनेट सचिवालय ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है, जिसमें नए कार्यक्रम की जानकारी दी गई है।उम्मीद है कि यह लेख आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा!इस से पहले सीएम नीतीश कुमार सहरसा, सिवान, कैमूर आदि क्षेत्रों में प्रगति यात्रा कर चुके है। इन क्षेत्रों में जाकर करोंडों रूपये की योजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास किया गया। कल यानी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस को लेकर सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा किसी जिलें में नहीं होगी।

Share This Article