सिटी पोस्ट लाइव
पटना में आज बुधवार को TET उम्मीदवारों ने सड़क पर उतरकर हंगामा शुरू किया है। 10 साल से रिजल्ट पेंडिंग को लेकर छात्र सड़क पर उतरे है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला।
उर्दू-बांग्ला TET उम्मीदवार अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सैंकड़ों अभ्यर्थियों ने सरकार पर रिजल्ट पेंडिंग का आरोप लगाया है। दरअसल, आज यानी बुधवार को पटना में TET उम्मीदवार जेडीयू MLC गुलाम गौस के आवास कूच कर रहे थे। तभी इन कैंडिडेट्स को पुलिस ने रोक दिया है।
गौरतलब है कि यह पूरा मामला साल 2013 का है। अभ्यर्थियों का कहना है कि उस साल सभी को पास कर दिया था, लेकिन बाद में अचानक सभी को फेल दिखा दिया गया। उम्मीदवार पिछले 10 साल से रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलते आया है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने के बाद भी बिहार स्कूल परीक्षा समिति ने इसका परिणाम घोषित नहीं किया।