सिटी पोस्ट लाइव
पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल पटना आ रहे हैं, जहां वह बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) री-एग्जाम के लिेए अनशन कर रहे अभ्यर्थियों से मुलाकात करेंगे। सुत्रों के अनुसार, राहुल गांधी गर्दनीबाग धरना स्थल पर जाकर अनशन कर रहे अभ्यर्थियों से मिल सकते हैं, या फिर अभ्यर्थी स्वयं राहुल गांधी से मिल सकते हैं। इस पर अभी मंथन जारी है।
राहुल गांधी ने इस आंदोलन में अभ्यर्थियों को अपना समर्थन देने का संकल्प लिया है। उनकी यह मुलाकात इस समय के राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि बिहार में बीपीएससी बापू परीक्षा केंद्र री-एग्जाम फॉर ऑल को लेकर अभ्यर्थियों का संघर्ष तीव्र रूप ले चुका है। इसके लिए अभ्यर्थियों का सत्यग्राह जारी है साथ ही इस विवाद को लेकर अभ्यर्थियों ने बिहार बंद और गांधी मौदान में कई प्रर्दशन किए थे। राहुल गांधी के बिहार दौरा और मुलाकात से अभ्यर्थियों के हौसले को नया उत्साह मिल सकता है।
राहुल गांधी का पटना दौरा दो प्रमुख कार्यक्रमों के तहत होगा। राहुल गांधी संविधान बचाओ कार्यक्रम में भाग लेने के बाद, वह सदाकत आश्रम में 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सभी वार्ड नेताओं के साथ बैठक करेंगे। राहुल गांधी का यह कदम बिहार के युवाओं और अभ्यर्थियों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो इस आंदोलन के माध्यम से न्याय और पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं।