राहुल गांधी ने ठोकी कन्हैया की पीठ, कहा- Well Done, Kanhaiya, मिल सकता है बड़ा मौका

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कन्हैया कुमार के काम से बेहद खुश नजर आ रहे हैं। बिहार में उनकी “नौकरी दो, पलायन रोको” पदयात्रा को मिल रहे जनसमर्थन ने राहुल गांधी को प्रभावित किया है। इसी को लेकर राहुल गांधी और कन्हैया कुमार के बीच लंबी चर्चा हुई, जहां राहुल ने उनकी सराहना करते हुए कहा, “Well Done, Kanhaiya” इसे कन्हैया कुमार के आगामी प्रमोशन के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। राहुल गांधी ने उन्हें बिहार में इस अभियान के लिए विशेष रूप से भेजा था, ताकि राजद (RJD) पर दबाव बनाया जा सके और कांग्रेस की शक्ति का प्रदर्शन किया जा सके। कन्हैया अपने इस टास्क में सफल भी रहे हैं, जिससे आरजेडी को पीछे हटना पड़ा है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, कन्हैया कुमार चाहते हैं कि राहुल गांधी भी उनकी यात्रा में थोड़ी देर के लिए शामिल हों। उन्होंने राहुल से आग्रह किया है कि वे “नौकरी दो, पलायन रोको” यात्रा में भाग लें। बेगूसराय में कन्हैया के समर्थकों ने राहुल गांधी की संभावित उपस्थिति के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं, लेकिन इस पर संशय बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी का कार्यक्रम बहुत व्यस्त है। वे 7 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे, लेकिन अगले ही दिन उन्हें गुजरात रवाना होना है, जिससे बेगूसराय में उनके शामिल होने पर अनिश्चितता बनी हुई है।

इस बीच, यह स्पष्ट हो गया है कि जो अफवाहें फैलाई जा रही थीं कि अररिया में कन्हैया के सुरक्षा कर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के कारण राहुल गांधी नाराज हैं और उन्होंने कन्हैया को दिल्ली बुला लिया है—वह पूरी तरह गलत हैं। कन्हैया बिहार में अपनी यात्रा जारी रखेंगे और राहुल गांधी उनसे बेहद संतुष्ट हैं। राहुल की खुशी इस बात का संकेत है कि कन्हैया को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका अहम हो सकती है। हालांकि, राहुल गांधी पदयात्रा में शामिल होंगे या नहीं, इस पर अब भी सस्पेंस बरकरार है।

Share This Article