धोखाधड़ी केस में घिरीं शिल्पा शेट्टी, बेस्टियन रेस्टोरेंट पर कार्रवाई…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्मा शेट्टी का मशहूर रेस्टोरेंट पर बहुत जल्द ताला लगने वाला है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। वहीं, रेस्टोरेंट मुंबई के बांद्रा में स्थित है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का मशहूर रेस्टोरेंट बैस्टियन पर कानूनी शिकंजा कसने वाला है। शिल्पा ने रंजीत बिंद्रा के साथ मिलकर साल 2016 में इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। दरअसल, ये जगह मुंबई नाइट लाइफ में काफी पॉपुलर थी। और इसे साल 2023 में री-लोकेट किया गया था। दरअसल, शिल्पा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेस्टोरेंट बंद होने की घोषणा करते हुए कहा- ‘इस गुरुवार एक युग का अंत होगा, जब हम मुंबई की सबसे आइकॉनिक डेस्टिनेशन्स में से एक बैस्टियन बांद्रा को अलविदा कहेंगे। यह वह जगह है जिसने हमें अनगिनत यादें, कभी न भूलने वालीं रातें और ऐसे पल दिए जिन्होंने शहर की नाइट लाइफ को आकार दिया। अब यह जगह अपना अंतिम पर्दा गिरा रही है।’ आगे लिखा कि ‘इस लीजेंड्री जगह का सम्मान करने के लिए, हम अपने सबसे करीबी मेहमानों के लिए एक खास शाम का आयोजन कर रहे हैं, एक रात जो पुरानी यादों, एनर्जी और जादू से भरपूर होगी, जिसमें बैस्टियन द्वारा अब तक दी गई हर चीज का जश्न मनाया जाएगा। जब हम बैस्टियन बांद्रा को अलविदा कहेंगे, तो हमारी थर्सडे नाइट का खास आर्केन अफेयर इवेंट अगले हफ्ते बैस्टियन एट द टॉप में जारी रहेगा, जहां यह विरासत एक नए अध्याय और नए अनुभवों के साथ आगे बढ़ेगी।’

गौरतलब है कि अगस्त के महीने में मुंबई के एक बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। 60 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया। हालांकि, पहले यह मामला जुहू पुलिस स्टेशन के पास था। लेकिन धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत EOW इस केस की जांच-पड़ताल कर रही है।

Share This Article