तेजस्वी यादव को कानून व्यवस्था पर बोलने का कोई हक नहीं: मंत्री श्रवण कुमार

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: डाक विभाग के एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को कानून व्यवस्था पर बोलने का कोई हक नहीं है। मंत्री ने तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोई भी घटना हो, उसकी जांच की जा रही है और जांच के बाद ही इसका कारण सामने आएगा। जांच पूरी होने पर इसके अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

श्रवण कुमार ने आगे कहा, “यह तेजस्वी यादव के माता-पिता की सरकार नहीं है कि सत्ता संरक्षित राज चलेगा। यहां कानून का राज स्थापित है, बड़े से बड़े लोग भी कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकते हैं।” उन्होंने लालू यादव के नालंदा में दिए गए बयान पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा, “लालू यादव के पास अब बस एक काम बचा है, वह अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। गरीब का घर उनको बनवाना है नहीं, नौकरी देना है नहीं। विपक्ष को बस अपने परिवार की चिंता हैं।

उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष का भी दायित्व बनता है कि समय रहते सुझाव देना। उन्होंने कहा विपक्ष को सत्ता चाहिए, लेकिन उनको 2025 में ये सत्ता हासिल नहीं होगा। यह हमला उन आरोपों पर था, जिसमें लालू परिवार पर सत्ता के संरक्षण में चलने के आरोप लगाए जाते हैं। मंत्री का यह बयान बिहार की राजनीति में एक नया तूल पकड़ सकता है, जिसमें सत्ता और परिवारवाद के मुद्दे को लेकर आक्रोश गहराता जा रहा है।

Share This Article