सिटी पोस्ट लाइव
मंबई के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने बड़ा फैसला लेकर फैंस को चौंका दिया है। उन्होंने शारीरिक समस्या का हवाला देते हुए टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक लिया है। वहीं, वे टी-20 और वनडे पर फोकस करेंगे।
मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने बड़ा फैसला लेकर टीम इंडिया को बड़ा झटका दिया है। इस स्टार बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक लेकर फैंस को चौंका दिया है। दरअसल, अब वे वनडे और टी20 पर फोकस करते दिखाई देंगे। बता दें, पीठ की समस्या और दबाव के कारण उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। अय्यर ने इसे लेकर BCCI और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को सूचित दिया है। अय्यर लखनऊ में चल रही इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए सीरीज के स्कवॉड में शामिल थे।
30 साल के इस बल्लेबाज ने टी-20 और वनडे पर फोकस करने के लिए ऐसा किया है। वहीं, वे पीठ की समस्या को ठीक करने के लिए रिहैबिलिटेशन और फिटनेस पर ध्यान देंगे। अगले कुछ दिनों में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्कवॉड अनाउंस होने वाला है। लेकिन अय्यर के इस फैसले के बाद अब यह संभावना खत्म हो गई है।