सिटी पोस्ट लाइव
मशहूर मलयालम एक्ट्रेस श्वेता मेनन एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई हैं। इस बार मामला उनके हालिया फिल्म में फिल्माए गए एक अश्लील सीन को लेकर है, जिस पर कानूनी कार्रवाई की गई है। उनके पर अश्लीलता फैलाने के आरोप है।
दरअसल, दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत की चर्चित एक्ट्रेस श्वेता मेनन इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस बार पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ की वजह से नहीं, बल्कि एक कानूनी विवाद है। एक्ट्रेस पर अश्लीलता फैलाने के संगीन आरोप लगे है। जिनके कारण उनके ऊपर केस दर्ज किया गया है। यह केस एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस पर कुछ फिल्मों और विज्ञापनों में अश्लील और नग्न अवस्था में सीन दिखाने के आरोप लगे हैं। वहीं, शिकायतकर्ता मार्टिन मेनाचेरी ने कोर्ट में याचिका दायर किया था। उसमें कहा अभिनेत्री ने पैसा कमाने के लिए फिल्मों और विज्ञापनों में आपत्तिजनक सीन शूट किए। जिनका प्रसार बाद में सोशल मीडिया और एडल्ट वेबसाइट्स पर भी किया जा रहा है।
हालांकि, इसमें ‘रथिनिर्वेदम’, ‘पलेरी मणिक्यम: एक मिडनाइट मर्डर मिस्ट्री’ और ‘कलीमण्णू’ जैसे फिल्मों के नाम आए हैं। और एक कंडोम की विज्ञापन में उनकी मोजूदगी को लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया। उन आरोपों में खंडन किया गया कि वो कंटेंट्स से युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और समाज में गलत संदेश फैलेगा। वहीं, इसको लेकर अभिनेत्री का अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आई है।