श्याम बिहारी का सियासी दांव, जेडीयू छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जदयू को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व मंत्री ने इस्तीफा देकर कांग्रेस की ओर रूख किया है। फेसबुक अकाउंट पर उन्होंने इसकी जानकारी दी है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जनता दल यूनाइटेड को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री और नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्याम बिहारी ने सियासी दांव खेलते हुए जदयू का दामन छोड़ दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और साथ ही प्रदेश कार्यकारी सदस्य पद से भी त्यागपत्र दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने फेसबुक के जरिए दी है। वहीं, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुसवाहा को अपना इस्तीफा सौंपते हुए कारण(पुराने नेताओं की उपेक्षा) भी बताया।

हालांकि, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अलारू की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नरकटिया के चैलाहा में कार्यकर्ता संवाद कर रहे थे,तब उन्होंने यह फैसला लिया। ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस श्याम बिहारी को रक्सौल विधानसभा से चुनाव मैदान में उतार सकती है। इससे पहले गोविंदगंज से दो बार की विधायक मीना द्विवेदी ने भी जदयू छोड़ दी थी। अब वे जन सुराज में शामिल हो गई हैं। लगातार नेताओं के पार्टी छोड़ने से जदयू में खलबली मची हुई है।

Share This Article