बाहुबली विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपने राजनीतिक रसूख से इतर एक पिता की भूमिका में नजर आ रहे हैं। मोकामा के पूर्व विधायक अपने बेटे अभिनव को घुड़सवारी के गुर सिखा रहे हैं, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में साफ देखी जा सकती है।

रॉयल अंदाज में ट्रेनिंग;
पटना के जेपी सेतु के पास अनंत सिंह का एक खास अंदाज देखने को मिला। काला चश्मा और ब्लैक ट्रैक सूट पहने अनंत सिंह अपनी ₹2.5 करोड़ की रेंज रोवर में सवार होकर अपने बेटे और घोड़े की निगरानी कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे गाड़ी में बैठे-बैठे ही घोड़े को कमांड दे रहे हैं, जबकि घोड़े पर उनका केयरटेकर सवार है।

पिता का मार्गदर्शन;
अनंत सिंह का घोड़ों के प्रति प्रेम जगजाहिर है। उनके पास कई बेशकीमती घोड़े हैं, जिनमें से एक खास काले घोड़े पर उनका बेटा अभिनव संतुलन बनाना सीख रहा है। ट्रेनिंग के दौरान अनंत सिंह एक अनुभवी गुरु की तरह नजर आते हैं> एक वीडियो में वे अपने आवास पर कुर्सी पर बैठकर अभिनव को निर्देश देते दिखे। जब अभिनव सफेद घोड़े को रोकने की कोशिश कर रहा था, तब अनंत सिंह ने उसे बड़े प्यार से समझाया- “धीरे-धीरे, आराम से।” वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल एक अन्य वीडियो में अभिनव काले घोड़े पर सवार है और अनंत सिंह उसे संतुलन बनाने के बारीकी सिखा रहे हैं।

घोड़ों से पुराना लगाव;
हाल ही में (28 मार्च) अनंत सिंह अपने पटना आवास के बाहर अपने पसंदीदा काले घोड़े की लगाम थामे नजर आए थे। सफेद शर्ट और लोअर पहने अनंत सिंह ने जब घोड़े को कमांड दी— “चल तो” और “आगे बढ़ तो”, तो घोड़ा बिल्कुल उनके इशारों पर चलने लगा।