साउथ बिहार पावर ने राष्ट्रीय मंच पर बनाई अपनी पहचान, AI-ML में SBPDCL का जलवा…

Ritu Raj

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) ने तकनीकी क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 6-7 दिसंबर, 2025 को आयोजित ‘बिजली वितरण क्षेत्र में AI और ML के उपयोग’ पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में SBPDCL को देशभर के 195 आवेदकों में से चुने गए केवल 51 संगठनों में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ।

इस सम्मेलन का आयोजन विद्युत मंत्रालय के निर्देशानुसार REC लिमिटेड द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल, माननीय विद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्री श्रीपाद येसो नाईक और विद्युत मंत्रालय के सचिव श्री पंकज अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। SBPDCL की तकनीकी प्रगति को देखते हुए, इसे सम्मेलन में प्रदर्शनी (Stall) लगाने वाला एकमात्र सरकारी संगठन होने का विशेष सम्मान मिला। यह उपलब्धि बिजली वितरण में अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाने की बिहार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सम्मेलन में SBPDCL के इंजीनियरों की टीम ने एक प्रस्तुति (Presentation) के माध्यम से बताया कि कैसे बिहार के बिजली क्षेत्र में AI और ML का उपयोग हो रहा है और इससे आने वाले समय में वितरण प्रणाली में क्या बड़े बदलाव आएंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, इस राष्ट्रीय मंच से मिले अनुभवों का उपयोग SBPDCL बिजली वितरण के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने में करेगा। स्मार्ट मीटरिंग और ग्रिड सुधार जैसी तकनीकों से न केवल बिजली की बर्बादी रुकेगी, बल्कि उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीय और बेहतर सेवा मिल सकेगी।

Share This Article