ओवल में डगमगाई टीम इंडिया की नैया, यशस्वी बने आखिरी आस!…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें और आखिरी टेस्ट ओवल में खेला जा रहा है। दूसरी पारी में भारत का स्कोर 75 रन पर दो विकेट है। यशस्वी जायसवाल 51 रन और आकाशदीप 4 रन बनाकर क्रीज पर खड़े हैं। इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर सिमट गई है। ऐसे में इंडिया को 23 रन की बढ़त मिली है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, इंग्लैंड की तरफ से ओपनर क्रोली ओर हैरी ब्रुक ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को बढ़त दिलाई। क्रोली ने 57 गेंदों पर 64 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 14 चौका शामिल है। वहीं. हैरी ब्रुक को 53 रन के स्कोर पर सिराज ने चलता किया। और भारत की तरफ से सर्वाधिक रन करूण नायर(57) ने बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा और सिराज को 4-4 विकेट मिला।

हालांकि, भारत की पहली पारी 224 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के गस एटकिंसन ने 5 विकेट चटकाए और जोश टंग को 3 विकेट मिला। बता दें, हैरी ब्रुक के विकेट के साथ भारतीय गेंदबाज सिराज इस सीरीज के सर्वाधिक विकेट(18) लेने वाले गेंदबाज बन गए। भारत के खिलाफ तीसरा सबसे तेज टेस्ट शतक इंग्लैंड ने लगाया है। इससे पहले यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया ने 2011-12 के पर्थ में किया था।

Share This Article