तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, पूछा- बिहार को विशेष राज्य का दर्जा कब मिलेगा?

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: बिहार विधानसभा में विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने रोहतास में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में नीतीश कुमार से कड़े सवाल किए हैं। तेजस्वी ने पूछा कि जब आप केंद्र सरकार में हैं, तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा कब मिलेगा? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गुजरात को तो सब कुछ मिल रहा है, जबकि बिहार को कुछ भी नहीं दिया जा रहा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

तेजस्वी यादव ने राज्य में बढ़ते अपराध पर भी सवाल उठाए और कहा कि आज बिहार में अपराध अपने चरम पर है और नीतीश कुमार सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। वहीं, जीतन मांझी की नाराजगी पर सवाल किए जाने पर तेजस्वी ने कहा कि जीतन मांझी कभी भी किन्हीं से नाराज हो सकते हैं और उनकी नाराजगी का कोई ठिकाना नहीं है।

महागठबंधन में नीतीश कुमार के लौटने पर तेजस्वी ने कहा, “आप लोग लालू जी से बार-बार पूछते हैं, इसीलिए लालू जी इस तरह का जवाब देते हैं कि नीतीश कुमार के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं।” तेजस्वी का यह बयान नीतीश कुमार पर गंभीर सवाल उठाता है और आगामी चुनावों के संदर्भ में बिहार की राजनीति में एक नई गर्मी पैदा कर सकता है।

Share This Article