शिबू सोरेन के निधन पर तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार ने जताया शोक

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन के निधन पर बिहार के राजनीतिक जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर गहरा दुख व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शिबू सोरेन को गरीबों, वंचितों, उपेक्षितों और मेहनतकश वर्गों का प्रबल पैरोकार बताया। उन्होंने कहा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, गरीबों, वंचितों और मेहनतकश वर्गों के स्वर, आदिवासी अधिकारों के प्रबल पैरोकार और अभिभावक ‘दिशोम गुरु’ श्री शिबू सोरेन जी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।” तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि सामाजिक न्याय और आदिवासी कल्याण के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “उनका निधन निश्चित तौर पर राजनीति के लिए बहुत ही दुख की घड़ी है।” नीतीश कुमार ने शिबू सोरेन को झारखंड राज्य का निर्माता बताते हुए कहा कि उन्होंने झारखंड को बनाया। उन्होंने सोरेन परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शिबू सोरेन का निधन आज 4 अगस्त 2025 को 81 वर्ष की आयु में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में हुआ। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका निधन झारखंड की राजनीति में एक युग का अंत माना जा रहा है।

Share This Article