तेजस्वी यादव का बयान पार्टी के निर्णय सर्वोपरि, बिहार में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने अपने भाई तेज प्रताप यादव के हालिया ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय पार्टी और बिहार के भले के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने इस मामले में कोई टिप्पणी करने से इनकार किया और कहा कि वे किसी की निजी जिंदगी पर टिप्पणी नहीं करेंगे।

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार की कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है। जनता उब चुकी है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी भी अफसोस नहीं जताते और इस बारे में चर्चा भी नहीं करते।उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है और प्रशासनिक अराजकता फैली हुई है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों का ध्यान केवल राजनीतिक कार्यक्रमों और चुनावों पर है, जबकि बिहार की जनता की पीड़ा को नजरअंदाज किया जा रहा है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कभी भी अफसोस नहीं जताया और इस बारे में चर्चा भी नहीं करते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन वह केवल अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त हैं। तेजस्वी यादव ने हाल ही में मुजफ्फरपुर में एक दलित बच्ची की मौत पर भी मुख्यमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया, जबकि यह घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति को दर्शाती है।

Share This Article