‘द साबरमती रिपोर्ट’ की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद, निर्माता एकता कपूर एक और बड़ी राजनीतिक थ्रिलर फिल्म लेकर आ रही हैं। बालाजी टेलीफिल्म्स और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट ने अपनी अगली महत्वाकांक्षी फिल्म ‘द टेरर रिपोर्ट’ के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान ‘शेरशाह’ फेम नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर विष्णु वर्धन संभालेंगे।
क्या होगी फिल्म की कहानी?
यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित होगी, जिसमें भारत पर हुए प्रमुख आतंकी हमलों और उनके जवाब में देश द्वारा किए गए कड़े जवाबी हमलों (Counter-strikes) की शौर्यगाथा दिखाई जाएगी। ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की अगली कड़ी के रूप में देखी जा रही यह फिल्म सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लंबी और कठिन लड़ाई का विस्तार से विश्लेषण करेगी।

फिल्म की मुख्य विशेषताएं;
फिल्म में खुफिया अभियानों और जांच की बारीकियों को गहराई से दिखाया जाएगा, हालिया सुरक्षा घटनाओं और देश की सुरक्षा रणनीति पर विशेष फोकस रहेगा, तथा मनोरंजन के साथ-साथ इसका उद्देश्य दर्शकों को भारत के आतंकवाद विरोधी अभियानों के प्रति जागरूक करना भी है।
निर्माण टीम और पिछला रिकॉर्ड;
फिल्म का निर्माण एकता कपूर, शोभा कपूर, तनुज गर्ग और अतुल कसबेकर मिलकर कर रहे हैं। निर्देशक विष्णु वर्धन पहले भी ‘शेरशाह’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के जरिए अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म भी अपनी शक्तिशाली कहानी से दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ेगी।