TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने BJD के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से की दूसरी शादी

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने पूर्व BJD सांसद पिनाकी मिश्रा से जर्मनी में विवाह रचाया। यह शादी 3 मई को बर्लिन के एक महल में हुई, और इसकी जानकारी 30 मई को सार्वजनिक हुई। महुआ और पिनाकी की यह दूसरी शादी है। पिनाकी की उम्र 65 वर्ष है, जबकि महुआ 51 वर्ष की हैं।

महुआ और पिनाकी ने अपनी शादी के लिए जर्मनी को इसलिए चुना क्योंकि वे भीड़-भाड़ से बचना चाहते थे। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखा और कुछ समय यूरोप में हनीमून मनाने के बाद जून के अंत तक भारत लौटने की योजना बनाई है। महुआ ने अपनी पार्टी की सुप्रीमो ममता बनर्जी को पहले ही शादी के बारे में जानकारी दी थी और ‘छुट्टी’ लेकर शादी के लिए विदेश गई थीं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

महुआ और पिनाकी दोनों का निजी जीवन पहले से ही कई चर्चाओं का हिस्सा रहा है। महुआ की शादी पहले डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रासन से हुई थी, लेकिन बाद में यह रिश्ता टूट गया। वहीं पिनाकी की पहली शादी ओडिशा की संगीता मिश्रा से हुई थी और उनका तलाक पहले ही हो चुका है। पिनाकी और संगीता के दो बच्चे हैं।

पिनाकी और महुआ की राजनीतिक यात्रा भी काफी दिलचस्प रही है। दोनों ने अपनी राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी। महुआ ने बाद में कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं, जबकि पिनाकी ने कांग्रेस के बाद BJD जॉइन किया। पिनाकी ने 1996 में पुरी से सांसद के रूप में राजनीति में कदम रखा था और बीजद के टिकट पर 2009, 2014 और 2019 में पुरी से जीत हासिल की। महुआ और पिनाकी के रिश्ते को लेकर ओडिशा में कई तरह की अफवाहें भी फैल चुकी हैं। कुछ का मानना है कि बीजद ने पिनाकी को पिछले लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया क्योंकि महुआ से उनके रिश्ते के कारण विवाद से बचने के लिए ऐसा किया गया।

Share This Article