कौन हैं समरीन कौर? जिनके साथ जुड़ रहा है पंजाब किंग्स के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम…

Ritu Raj

आईपीएल 2026 में अर्शदीप सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह एक लड़की का हाथ थामे नजर आए। तस्वीर में लड़की का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन उसके हाथ पर बने टैटू और नेल आर्ट को देखकर कुछ फैंस ने दावा किया कि वह पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर हैं।

इसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया और दोनों के डेट करने की खबरें फैलने लगीं। फैंस का कहना है कि तस्वीर में दिख रहे टैटू का डिज़ाइन समरीन के टैटू से मिलता-जुलता है। इसी बीच समरीन की पुरानी आईपीएल मैचों की तस्वीरें भी वायरल होने लगीं, जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पहले शेयर की थीं। हालांकि ये तस्वीरें इस सीजन की नहीं, बल्कि पिछले साल की बताई जा रही हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

समरीन कौर पंजाबी इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री हैं और कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने फिल्म 83 में भी काम किया था, जिसमें वह एक क्रिकेटर की मंगेतर के किरदार में दिखी थीं। फिलहाल, अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के रिश्ते को लेकर हो रही इन चर्चाओं पर दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Share This Article