चुनाव आयोग क्यों छिपा रहा आंकड़े? बिहार चुनाव के दूसरे चरण से पहले तेजस्वी ने EC पर लगाए गंभीर आरोप

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव
तेजस्वी यादव ने इस दौरान चुनाव आयोग पर भी गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा- “चार दिन हो गए, लेकिन अब तक ये पता नहीं चला कि कितने पुरुष और कितनी महिलाओं ने वोट किया. चुनाव आयोग क्या कर रहा है? बीजेपी के पाप को धो रहा है इलेक्शन कमीशन.उन्होंने अमित शाह पर भी अधिकारियों को डराने धमकाने का आरोप लगाया है . बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण से ठीक एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. तेजस्वी यादव ने न चुनाव आयोग पर भी गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा- “चार दिन हो गए, लेकिन अब तक ये पता नहीं चला कि कितने पुरुष और कितनी महिलाओं ने वोट किया। चुनाव आयोग क्या कर रहा है? बीजेपी के पाप को धो रहा है इलेक्शन कमीशन!”तेजस्वी ने दावा किया कि उन्होंने प्रमाण के साथ बताया है कि 208 कंपनियां बीजेपी शासित राज्यों से बिहार चुनाव में भेजी गई हैं. “ये गंभीर सवाल है कि बंगाल, झारखंड, तमिलनाडु, केरल जैसे गैर-भाजपा राज्यों से फोर्स क्यों नहीं आई? 243 विधानसभा सीटों में 68 प्रतिशत ऑब्जर्वर बाहर से आए हैं और अधिकतर बीजेपी शासित राज्यों से.” बड़े अधिकारियों को बुलाया जा रहा है, कहा जा रहा है कि कहां-कहां डिस्टर्ब करना है. लगातार फोन जा रहे हैं, अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है. जानकारी हमें उन्हीं अधिकारियों से मिली है जिनको फोन गया है. ये उनकी बौखलाहट दिखाता है कि वे जाने वाले हैं.”

तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘बिहार को उपनिवेश बनाना चाहती है बीजेपी’
तेजस्वी ने कहा, “भाजपा धन, बल और छल से जीतना चाहती है. बिहार को उपनिवेश बनाना चाहती है, लेकिन बिहार के लोग होने नहीं देंगे। इस बार बिहार करारा जवाब देगा.” उन्होंने कहा, “मोदी और शाह ने बिहार को बदनाम किया है. क्या वे अपने गुजरात के बारे में ऐसा बोल सकते हैं? उनकी पूरी भाषा नकारात्मक है, कोई विजन नहीं है. प्रधानमंत्री के पास अगले 5 साल के लिए कोई रोडमैप नहीं है. अब समझ नहीं आता कि वो कौन सी वेब सीरीज देखकर भाषण लिखते हैं.”तेजस्वी ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार और अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया. “सम्राट चौधरी, मंगल पांडे और दिलीप जायसवाल का भ्रष्टाचार नहीं दिखता. तेजस्वी यादव का काम और कलम बांटना नहीं दिखता. बीजेपी के अपराधियों पर कोई सवाल नहीं होता. बिहार के अपराधियों के साथ मंच साझा किया गया. अनंत सिंह, हुलास पांडे और सृजन घोटाले के आरोपी विपिन सिंह को मंच पर विशेष पास दिया गया और पीठ ठोकी गई.” तेजस्वी ने कहा, “भाजपा में जाओ तो सारे पाप घुल जाते हैं. ये लोग अपराधियों को संत बना देते हैं. चुनाव के दिन भी रिश्वत बांटी गई। लेकिन बिहार की जनता सब समझ रही है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

तेजस्वी यादव ने अपने चुनावी वायदों को फिर से दुहराया
तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर हर बेरोजगार युवाओं को ₹30,000 की सहायता राशि दी जाएगी. “भाजपा ने जो पैसा दिया, वो कर्ज था. लेकिन, हम जो देंगे, वो सहायता होगी. एक साथ ₹30,000 देंगे ताकि कोई युवा अपने पांव पर खड़ा हो सके. ”तेजस्वी यादव ने कहा, “अब बिहार में सत्ता नहीं, सोच बदलेगी. जनता बदलाव के लिए तैयार है, इस बार करारा जवाब मिलेगा.तेजस्वी यादव ने कहा कि 20 साल की डबल इंजन सरकार ने बिहार को पलायन, बेरोजगारी और पिछड़ापन ही दिया.“अगर डबल इंजन सरकार चाहती, तो बिहार आज नंबर वन राज्य होता. लेकिन, आज हालत ये है कि पढ़ाई, कमाई और दवाई- सबके लिए बिहारी को बाहर जाना पड़ता है.” उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अब चाहते हैं कि कोई परिवार बिछड़े नहीं, हर परिवार में नौकरी हो, और पढ़ाई-दवाई-कमाई की व्यवस्था यहीं राज्य में हो. “171 रैलियों में मैंने सिर्फ एक बात सुनी- लोग परिवर्तन चाहते हैं. वे अब काम की राजनीति चाहते हैं, बयान की नहीं

तेजस्वी यादव ने तो बड़े बड़े वायदे कर दिए हैं
तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा में भी उन्होंने सरकार से पूछा था कि “एक ऐसा काम बताओ जिससे बिहार नंबर वन बना हो.” लेकिन किसी के पास जवाब नहीं था. “अब 14 नवंबर के बाद बिहार सफलता में गिना जाएगा. नौकरी वाली कलम राज्य बनेगा सबसे विकसित राज्य बनेगा बिहार, जहां उद्योग लगेंगे, और बिहार पढ़ाई, कमाई और दवाई का हब बनेगा.” उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर किसी बिहारी को दूसरे राज्य में पलायन नहीं करना पड़ेगा. तेजस्वी यादव “एक ऐसा राज्य बनाएंगे, जहां रोजगार यहीं मिलेगा, उद्योग यहीं लगेंगे और बच्चों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा.”

Share This Article