सिटी पोस्ट लाइव
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में आने के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनके आने से हाउस में भरपूर ड्रामा देखने को मिल रहा है। आज आपको बताएंगे कि तान्या की नेट वर्थ कितनी है और महीने का कितना कमाती है।
टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 में एंटरप्रेन्योर तान्या मित्तल आने से पहले हफ्ते में ही भरपूर ड्रामा देखने को मिल रहा है। वे शो में अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर लगातार बात करती रहती है। बता दें, तान्या मित्तल को साड़ी का काफी शौक है। आप जानकर चौंक जाएंगे की उनके पास 800 से ज्यादा साड़ियों का कलेक्शन है। इसमें प्रीमियम और डिजाइनर पीस शामिल हैं। जिसकी कीमत लाखों रूपए बताई जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तान्या मित्तल की नेटवर्थ करीब 2 करोड़ रुपये की है। उनकी कमाई सोशल मीडिया, ब्रांड प्रमोशन, फैशन रील और कोलैबोरेशन के जरिए होती है। इससे महीने में लगभग 6 लाख रुपये तक कमा लेती हैं। यानी कि साल में लगभग 72-75 लाख रुपये कमा लेती होगी।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में जन्मी तान्या एक सक्सेसफुल बिज़नेस वुमन, मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं। उन्होंने Miss Asia tourism(2018) का अवार्ड भी जीता है। साथ हीं लेबनान में आयोजित Miss Asia Tourism universe में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। तान्या ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री ली है। जानकारी के लिए बता दें कि तान्या सिर्फ 500 रुपये लगाकर अपना ब्रांड Handmade With Love by Tanya शुरू किया था। और आज के समय में इस ब्रांडनेम से हैंडबैग, हैंडकफ़्स और साड़ियां सेल करती हैं।