कुख्यात इनामी अपराधी डब्लू यादव के पुलिस एनकाउंटर से बेगूसराय में जश्न का माहौल.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार के कुख्यात इनामी अपराधी डब्लू यादव के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद एक तरफ जहां प्रशासनिक महकमा में खुशी की लहर है तो वहीं डब्लू यादव के घर पर उनके परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है. जिन लोगों की हत्या का आरोप डब्लू यादव पर था उनके परिजनों में खुशी है.उन्होंने कहा कि आज उन्हें न्याय मिला है. दरअसल बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के ज्ञान टोल निवासी डब्लू यादव पर तकरीबन 24 मामले दर्ज हैं जिनमें पांच हत्या के मामले भी शामिल हैं.

हाल के दिनों में डब्लू यादव ने हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार की हत्या कर दी थी इसके बाद लोगों में काफी आक्रोश था. डब्लू यादव के एनकाउंटर हो जाने के बाद विकास कुमार के परिजनों ने प्रशासन को धन्यवाद दिया है.उन्होंने कहा है कि अब लगता है कि विकास की हत्या में शामिल अन्य अपराधियों के खिलाफ भी पुलिस की कार्रवाई जल्द ही होगी.डब्लू यादव के परिजनों का कहना है कि डब्लू यादव की पत्नी भी जेल में बंद है .उसके घर को भी पुलिस ने ध्वस्त कर दिया फिर उसे एनकाउंटर में मारे जाने की बात उनकी समझ में नहीं आ रही है. डब्लू यादव के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं जो अब बिल्कुल ही बेसहारा हो गए हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।


कुख्यात डब्लू यादव के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद बेगुसराय जिले के लोगों ने राहत की सांस ली है.पुलिस की हर तरफ प्रशंशा हो रही है.ऐसे ही एनकाउंटर की मांग हो रही है.लोगों का कहना है कि बिना एनकाउंटर के अपराधी काबू में नहीं आनेवाले.

Share This Article