दिनेश अग्रवाल की बढ़ी मुश्किलें, छापामारी में मिले अहम सबूत.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव: बीजेपी के बागी नेता ,लोक सभा चुनाव में  टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले दिनेश कुमार अग्रवाल मुश्किल में हैं.एक दिन पहले  CBI ने दिनेश कुमार अग्रवाल के घर और कार्यालय सहित 18 स्थानों पर छापामारी की थी जिसमें CBI को कई अहम सबूत मिले हैं. दरअसल,आयकर विभाग की ‘फेसलेस स्कीम ऑफ असेसमेंट’ मामले में दिनेश कुमार अग्रवाल सीबीआइ की रडार पर आए. दिनेश कुमार अग्रवाल समेत आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर, दो इंस्पेक्टर और पांच चार्टर्ड अकाउंटेंट भी रडार पर हैं.CBI को ऐसे पुख्ता सबूत मिले हैं कि इन अधिकारियों ने दिनेश अग्रवाल के सहयोग और मिली भगत से मोटी कमाई की है.

प्रवर्त्तन निदेशालय (ED) की जांच की भी संभावना जताई जा रही है. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को गुरुवार को छापामारी के दौरान कई अहम दस्तावेज मिले हैं जिसमें यह बात सामने आ रही है कि इस पूरे मामले में अग्रवाल की बड़ी भूमिका है.दिनेश कुमार अग्रवाल ने ही डिप्टी कमिश्नर के साथ मिलकर पूरी योजना को अमलीजामा पहनाया. सूत्रों के अनुसार इस गड़बड़ी में व्यापक राशि शामिल है. साथ ही कई अन्य लोग भी इस साजिश का हिस्सा रहे हैं, जिनके बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

फेसलेस स्कीम ऑफ असेसमेंट में गड़बड़ कर लोगों से मोटी रकम वसूली के मामले में CBI ने दिल्ली, मुंबई, ठाणे, पश्चिम चंपारण, बेंगलुरु और कोट्टायम सहित 18 स्थानों पर तलाशी ली थी. दिनेश कुमार अग्रवाल के घर और कार्यालय की भी तलाशी हुई थी.निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने इस साल के पहले 37 दिनों में पांच भ्रष्टाचारी अफसरों पर कार्रवाई की है. इनमें तीन को ट्रैप केस में रंगे हाथ घूस लेते पकड़ा गया है.

Share This Article