सिटी पोस्ट लाइव : पटना में कुछ गुमराह युवक आतंकी संगठनों की जाल में फंस चुके हैं. आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने शनिवार को पटना के फुलवारीशरीफ के अल-ग्यास नगर मोहल्ले में छापेमारी कर एक युवक को उठाया है.सूत्रों के अनुसार एटीएस की टीम ने मोहम्मद जुनैद नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है.. जुनैद की गतिविधियां संदिग्ध थी और फिलिस्तीन के समर्थन में उसने कथित तौर पर देश विरोधी प्रचार किए थे.एसएसपी ने जुनैद की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
बताया जाता है कि एटीएस को इस मामले में विशेष इनपुट मिले थे जिसके आधार पर टीम फुलवारीशरीफ पहुंची थी. एटीएस ने रातोंरात इलाके को चारो तरफ से घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. जुनैद को गिरफ्तार करके एटीएस फिलहाल किसी गुप्त स्थान पर लेकर गयी जहां उससे पूछताछ की जा रही है.
एटीएस ने यूपी पुलिस की निशानदेही पर यह कार्रवाई की. जुनैद के सोशल मीडिया अकाउंट और डिवाइस को भी जब्त किया गया है और उसे खंगाला जा रहा है. जुनैद ने सेव फिलिस्तीन (Save palestine) अभियान के तहत 7.5 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे. ये पैसे किसी प्रतिबंधित आतंकी संगठन के खाते में ट्रांसफर हुए थे. यूपी पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.