पटना विमेंस कॉलेज के बाहर फायरिंग, एक छात्र जख्मी, एक्शन में पुलिस.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :पटना विश्व विद्यालय छात्र संघ के चुनाव के बेहद हंगामेदार होने की संभावना है.चुनाव से पहले ही पटना वीमेंस कॉलेज में धांय-धांय और ठांय-ठांय शुरू हो गई है.खबर के अनुसार पटना वीमेंस कॉलेज के बाहर गोली चली है.छात्रों के दो गुटों के बीच चली गोलीबारी में एक युवक को चोट आई है. इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गया. फिलहाल चोटिल युवक को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है. जांच पड़ताल जारी है.

जानकारी के अनुसार कॉलेज के बाहर एबीवीपी के छात्र आपस में ही भीड़ गये. जिस गाड़ी के पास फायरिंग हुई है और जिस गाड़ी में घायल को ले जाया गया है वह भी एबीवीपी की गाड़ी है. लोगों ने बताया कि सभी गाड़ियों पर एबीवीपी का बैनर लगा था. सभी सैदपुर छात्रावास के लड़के हैं.पुलिस गोली चलानेवाले छात्रों की पहचान में जुटी है.सीसीटीवी खंगाला जा रहा है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गौरतलब है कि  पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव होना है.चुनाव को लेकर वीमेंस कॉलेज में भी चहल पहल है. सभी छात्र अपने कैंडिडेट के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं. प्रचार के दौरान ही ये घटना हुई है. इस बार वीमेंस कॉलेज से भी अध्यक्ष पद के लिए मैथिली मृणालिनी खड़ी हैं.इस घटना के बाद चुनाव के दिन खूनी खेल होने की संभावना बढ़ गई है.पुलिस सतर्क हो गई है.एक पुलिस अधिकारी के अनुसार कोल्लेजों के साथ साथ छात्रावासों की कड़ी निगरानी की जा रही है.

Share This Article