बिहार के समस्तीपुर ऑफ महाराष्ट्र से करोड़ों का सोना और 15 लाख कैश की लूट.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के समस्तीपुर से दिनदहाड़े बैंक लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया हैअपराधियों ने बैंक 15 लाख से अधिक कैश और करोड़ों रुपये का सोना लूट लिया है. जानकारी के अनुसार पांच से अधिक की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. यह घटना नगर थाना के काशीपुर इलाके में हुई है.जानकारी के अनुसार बैंक लूटेरों ने 15 लाख रुपये नगद और 4.5 करोड़ के गोल्ड लूट लिया है.फ़िल्मी अंदाज में अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है..


लूट में शामिल कुल आठ लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है. एसपी अशोक मिश्रा के अनुसार अपराधियों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस अपराधियों को पकड़ने में जुट गयी है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. बता दें, बैंक लूट की यह वारदात नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर लखना चौक के पास हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची समस्तीपुर पुलिस आननफानन में लूट की इस वारदात को लेकर जांच शुरू कर दी. दिनदहाड़े बैंक लूट की इस बड़ी घटना से मौके पर हड़कंप मच गया है. व्यापारी और दुकानदारों के बीच लूट की इस घटना से दहशत का माहौल बन गया.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
TAGGED:
Share This Article