बिहार में 2700 से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला,
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है. हवलदार से लेकर दारोगा-डीएसपी तक 2700 से अधिक पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है.इनमें 61 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), 482 दारोगा, 386 सहायक अवर निरीक्षक (एएसआइ) और 1777 हवलदार शामिल हैं.28 ट्रेनी डीएसपी को नई पोस्टिंग मिली है.आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) निगरानी अन्वेषण ब्यूरो साइबर क्राइम विशेष शाखा यातायात आदि में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों का पदस्थापन किया गया है. गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.
पुलिस मुख्यालय ने 20 मई को आयोजित क्षेत्रीय स्थानांतरण समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में गुरुवार को एक साथ दारोगा से लेकर हवलदार रैंक के पुलिसकर्मियों के अंतर जिला स्थानांतरण का आदेश जारी किया है. एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दारोगा एवं समकक्ष रैंक के पुलिस पदाधिकारियों को नए जिले में योगदान के लिए 15 दिनों के अंदर विरमित करने का आदेश दिया गया है.
इसके पूर्व बिहार पुलिस मुख्यालय ने करीब 20 हजार सिपाहियों का भी एक साथ तबादला किया था. हालांकि इस पर कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है.गृह विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन 61 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें 28 ट्रेनी डीएसपी भी शामिल हैं. इस तबादले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, साइबर क्राइम, विशेष शाखा, यातायात आदि में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों का पदस्थापन किया गया है.
प्रशांत कुमार को पटना के रेल डीएसपी की जगह पटना का यातायात डीएसपी बनाया गया है. पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे कमलाकांत प्रसाद को एससीआरबी एवं आधुनिकीकरण जबकि प्रेम सागर को वैशाली का नया यातायात अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. हवलदार और एएसआइ को स्थानांतरित जिले में योगदान करने के लिए एक जून से विरमित करने का आदेश दिया गया है. इसमें अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त एएसआइ व हवलदार पर यह आदेश प्रतिनियुक्ति तक लागू नहीं होगा.
सुधीर कुमार को डीएसपी (रक्षित) अररिया, अभय कुमार रंजन को बीसैप-6 मुजफ्फरपुर, अमित कुमा, पंकज कुमार, अबू सैफी मुर्तजा और विनोद कुमार को को एसटीएफ, अमित कुमार को एडीपीओ बेनीपट्टी, चंदन कुमार को एसडीपीओ औरंगाबाद सदर, संजय कुमार वर्मा को विशेष निगरानी इकाई, निशिकांत भारती को बीसैप-छह, संतोष कुमार को एसडीपीओ चकिया, ओमप्रकाश सिंह को ईओयू मद्यनिषेध बनाया गया है.
राजू कुमार सिंह को एचक्यूआरटी, मिथिलेश कुमार सिंह को डीएसपी रक्षित गया, मनोज कुमार को बीसैप-14 पटना, विजय कुमार चौरसिया और सुबोध कुमार-1 को केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही में डीएसपी बनाया गया है. दीपक कुमार यादव को सीटीएस नाथनगर, मदन प्रसाद को बीसैप-6, संजीव शेखर झा व रानी कुमारी को डीजी प्रशिक्षण कार्यालय, रमेश प्रसाद सिंह, शंभूनाथ व संजय कुमार सिन्हा को विशेष शाखा, सुरेश प्रसाद को ईओयू, अलय वत्स व अशोक कुमार झा को विशेष निगरानी इकाई, रमेश कुमार मिश्रा को ईओयू मद्यनिषेध, गौरी कुमारी को सिवान सदर का एसडीपीओ-दो और राजेश कुमार को गोपालगंज सदर का एसडीपीओ-दो बनाया गया है.
ट्रेनी पुलिस उपाधीक्षकों में विकास केशव को ईओयू, रौली कुमारी को बीसैप-महिला सासाराम, सदानंद कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, अभिजीत अलकेश को ईओयू, निशांत गौरव को साइबर क्राइम खगडि़या, मिललेश कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, दीपक कुमार को डीआइजी कार्यालय, भागलपुर, रिशिता स्नेह को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, अविनाश कुमार कश्यप को साइबर क्राइम बक्सर, गौरव गुप्ता को साइबर क्राइम सुपौल, सुमित शेखर को एसटीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
अपूर्वा को बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र बल, वाल्मीकिनगर, शिप्रा राजपूत को तकनीकी सेवाएं एवं वितंतु, पटना, संदीप कुमार को विशेष शाखा, विनय कुमार को सीतामढ़ी मुख्यालय-2, स्नेह सेतु को साइबर क्राइम भोजपुर, ओमप्रकाश को सहरसा यातायात, संतोष कुमार पासवान को सारण यातायात, मो. इश्तेखार अहमद अंसारी को बेगूसराय मुख्यालय, कंचन राज को पटना रेल, श्वेता कुमारी को रोहतास मुख्यालय-एक दिया गया है.
सुनील सक्सेना को डीआइजी कार्यालय, डिहरी आन सोन, अभिषेक कुमार को बीसैप-4, डुमरांव, अभिषेक को साइबर क्राइम नवगछिया, बबली कुमारी को बीसैप-महिला सासाराम, नीतू सिंह को ईओयू मद्यनिषेध, रविरंजन को डीआइजी कार्यालय दरभंगा और रीता कुमारी को बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल, वाल्मीकिनगर के डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है.