पटना में बालू कारोबारी और भागलपुर में केन्द्रीय मंत्री के भांजे की हत्या,वैशाली में डॉक्टर को मारी गोली.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार में अपराधी बेलगाम और बेख़ौफ़ नजर आ रहे हैं.आम आदमी की बात तो दूर वो लगातार पुलिस को निशाना बना रहे हैं. नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र के चेरो गांव में पुलिस टीम पर हमले की घटना सामने आई है. मंगलवार रात वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमें सरमेरा थाना के पीएसआई अजीत कुमार ओझा मामूली रूप से घायल हो गए. पुलिस पर हुए इस हमले ने एक बार फिर से लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठा दिया है कि अगर बिहार में पुलिस वाले ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों का क्या होगा?

घटना की जानकारी देते हुए नालंदा एसपी भारत सोनी ने बताया कि चेरो गांव में वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान कुछ ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध किया और पथराव शुरू कर दिया, जिससे पुलिस को पीछे हटना पड़ा. इस घटना में पीएसआई अजीत कुमार ओझा को मामूली चोटें आई हैं. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. एसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिहार के भागलपुर से केंद्रीय. मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की हत्या की खबर आ रही है. नवगछिया के जगतपुर में मंत्री के दो भांजों  ने  आपस में गोली चलाई जिसमें एक की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस या परिजनों के द्वारा इस मामले में कोई बयान नहीं दिया गया है. जानकारी अनुसार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजे, जयजीत यादव और विकल यादव के बीच मामूली विवाद के बाद गोलीबारी हो गई. इस घटना में विकल यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयजीत यादव की हालत नाजुक बनी हुई है.

.एक दूसरी घटना में वैशाली जिले में देर रात बराटी थाना क्षेत्र के मदारपुर में अपने क्लीनिक में बैठे एक होम्योपैथिक डॉक्टर को अपराधियों ने गोली मार दी. स्थानीय लोगों ने  घटना की सूचना बाराटी थाने की पुलिस को दी  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल होम्योपैथिक डॉक्टर को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर की स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.घायल की पहचान सदर थाना क्षेत्र के पानापुर लंगा गांव निवासी रामानंद सिंह के 57 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार सिंह के रूप में हुई है.

 पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नवही गांव में बुधवार रात बेखौफ अपराधियों ने बालू कारोबारी मनीष कुमार उर्फ मोनू को घेरकर दौड़ा-दौड़ा कर गोली मार दी. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. वारदात की सूचना पर सिटी एसपी सरथ आरएस समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है.

पटना के नौबतपुर में अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी. वारदात के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए. मृतक मनीष उर्फ मोनू नवही गांव का रहने वाला था. बिहटा थाने में में रंगदारी के 2 मामले दर्ज हैं.जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम मोनू कुमार(25) के दोस्त ने फोन करके उसे घर से बुलाया था. इस दौरान अपराधियों ने मोनू को घेरकर सीना, पीठ और कमर में तीन गोली मारी. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. घायल को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी मौत हो गई.

रेफरल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि मोनू का एक हाथ टूटा हुआ था। इससे साफ है कि गोली मारने से पहले उसके साथ मारपीट भी हुई थी।मोतिहारी जिले में एक बेटे ने अपने माता-पिता की तलवार से काटकर हत्या कर दी है मामला शीतलपुर के बगल के हाता हरपुर टोला के घटना है . बताया जाता है कि बेटे को अपने पिता से नहीं जमता था कई बातों पर उनके साथ कहा सुनी होती थी और इसी को लेकर नाराज बेटे ने अपने पिता माता-पिता की ही तलवार से काटकर हत्या कर दी है पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

Share This Article