बिहार में दबंग दरोगा की दादागिरी,दुकान चलाने के लिए हर महीने देनी होगी रंगदारी.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव: “दुकान चलाना है तो हर महीने रंगदारी देनी पड़ेगी”ये फरमान है वर्दी वाली गुंडे का . बिहार के मुजफ्फरपुर में एक इलेक्ट्रिक दुकान में एक वर्दीधारी दारोगा की दबंगई देखने को मिली है. मुजफ्फरपुर के काजीमुहम्मदपुर थाना क्षेत्र के RDS कॉलेज के निकट एक इलेक्ट्रिक दुकान में दारोगा कुछ लड़कों के साथ घूस गये और दुकानदार को धमकाने लगे. पूरे मामला का CCTV फुटेज सामने आया है. दारोगा के बारे में बताया जा रहा है कि वो दरभंगा पुलिस में तैनात है. अब दारोगा की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पीड़ित दुकानदार ने उस वर्दी वाले दरोगा के खिलाफ काजी मोहम्मदपुर थाना में प्राथमिक की दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.जिस पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई भी शुरू कर दी है. पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आरडीएस कॉलेज के समीप स्थित कृष्णा इलेक्ट्रिक दुकान का है. घटना को लेकर दुकानदार ने बताया कि 25 फरवरी की शाम कुछ दबंग लोगों के साथ एक दारोगा जी उस इलेक्ट्रिक की दुकान पर पहुंचे, जहां दुकान के प्रबंधक अश्वनी कुमार मिक्की का भाई सुनील कुमार दुकान पर थे, जिनके साथ लोगों ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पीड़ित के अनुसार दारोगा ने धमकी देते हुए कहा कि दुकान चलाना है तो हर महीने रंगदारी देनी पड़ेगी और गाली गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए. पीड़ित व्यक्ति ने मामले की सूचना काजी मोहम्मदपुर थाना की पुलिस को दे दी. हालांकि मुजफ्फरपुर पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे दरोगा मुजफ्फरपुर जिला पुलिस बल का नहीं है. काजी मोहम्मदपुर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है.मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे कि कारवाई की जा रही है

Share This Article