महाबोधि मंदिर में धार्मिक पुस्तक से छेड़छाड़,पकडे गये दो आरोपी, बढ़ी मंदिर की सुरक्षा.

City Post Live

Gaya News: CCTV कैमरे में कैद हुई बदमाशों की सारी करतूत; 2 गिरफ्तार

सिटी पोस्ट लाइव :बोध गया के विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में एक धार्मिक पुस्तक से मंगलवार को छेड़छाड़ किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.सीसीटीवी फुटेज में दो युवक धार्मिक पुस्तक के साथ छेड़छाड़ करते नजर आये हैं.ईन दो युवकों को  को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार युवक उत्तर प्रदेश के चंदौली और भदोई के रहने वाले हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.घटना से जिला प्रशासन के कान खड़े हो गए. आनन-फानन में जिला मुख्यालय से आलाधिकारी पहुंचे.

सीसीटीवी में कैद तस्वीरों को बारिकी से जांच की गई. तस्वीरों के जांच के बाद वरीय अधिकारी के निर्देश पर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है.गिरफ्तार युवकों को बोधगया थाना के हवाले कर दिया गया. जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने गिरफ्तार युवकों का नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन गिरफ्तार युवकों का तार बोधगया में आंदोलन से जुड़ा है. इसकी भी पुलिस बारिकी जांच कर रही है..

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि महाबोधि मंदिर परिसर में धार्मिक पुस्तक को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया. इस मामले में मंदिर की सुरक्षा की जांच करने के लिए गए थे.डीएम ने कहा कि पुस्तक के क्षति पहुंचाने मामले में उतर प्रदेश के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. मंदिर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. यहां सुरक्षा कारणों से सीसीटीवी बढ़ाया जा रहा है.वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार, जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल-03 के साथ बोधगया मंदिर परिसर पहुंचे.मंदिर के अंदर और बाहरी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया.

Share This Article