बिहार की थप्पड़बाज
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के मोतिहारी से एक महिला दारोगा की गुंडागर्दी की तस्वीर सामने आई है. उसने वाहन जांच के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारा. फिर अपने ड्राइवर से उसे गाली दिलवाई और पिटवाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दारोगा ने युवक को थप्पड़ मारा, जिसके बाद दारोगा के ड्राइवर ने भी युवक को पीटा और उसे थाने ले गया. मोतिहारी के जान पुल चौक के पास कुंवारी देवी चौक पर ये सबकुछ हुआ है.
मोतिहारी के नगर थाना की महिला दारोगा श्वेता कुमारी अपने ड्राइवर के साथ वाहनों की जांच कर रही थीं. उन्होंने एक बाइक सवार को रोका और उसकी चाबी निकाल ली. युवक ने इसका विरोध किया. विरोध करने पर महिला दारोगा ने उसे थप्पड़ जड़ दिया, जिसे रोकते हुए युवक ने खुद का बचाव करना चाहा. इसके बाद, दारोगा का ड्राइवर गुस्से में आ गया. उसने युवक को थप्पड़ों से पीटना शुरू कर दिया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि ड्राइवर युवक को मार रहा है और उसे कॉलर से पकड़कर गाड़ी की तरफ ले जा रहा है. वह उसे गालियां भी दे रहा है.
आसपास के लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग महिला दारोगा और उसके ड्राइवर के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं. , कुछ लोग युवक के विरोध को गलत बता रहे हैं.