सिटी पोस्ट लाइव : आयकर विभाग ने पटना के फेमस हरि लाल मिष्ठान भंडार के मालिक संदीप के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कारवाई कर दी है. गुरुवार को इस मिष्ठान भंडार के कई ठिकानों पर IT ने रेड की थी. रेड में संदीप के बुद्धा कॉलोनी स्थित हरि आवास से महंगी विदेशी शराब बरामद हुई थी.शराब वरामद होने के बाद पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर लिया है.बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है.संदीप गिरफ्तार
इनकम टैक्स विभाग की टीम जब जांच कर रही थी, तब उन्हें यह शराब मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शराब को जब्त कर साथ ले गई. पुलिस ने संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है.हरिलाल मिष्ठान भंडार का पटना में बड़ा नाम है. शहर भर में इसकी कई शाखाएं हैं. इनकम टैक्स विभाग की इस कार्रवाई से व्यापार जगत में हड़कंप मच गया है.
विभाग की टीम आय और कर विवरण की जांच कर रही है, ताकि टैक्स चोरी के साक्ष्य जुटाए जा सकें. फिलहाल, इनकम टैक्स विभाग और पुलिस की संयुक्त जांच जारी है. यह छापेमारी आगे और बड़े खुलासे कर सकती है.गौरतलब है कि अकसर इस मिठाई दूकान के मालिक के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा पड़ता रहता है.