चाकू से गोदकर युवक की हत्या, ग्रामीणों और पुलिस में झड़प, तीन आरोपित हिरासत में

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई पैठान टोला में कल देर शाम उस समय सनसनी फैल गयी, जब एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गयी मृतक की पहचान सिसई पैठान टोला निवासी कमाल खान के 23 वर्षीय पुत्र कैफ खान के रूप में हुई है। इस घटना ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना दिया है.हत्या की घटना ग्रामीण बैंक के पास हुई. जानकारी के अनुसार, यह घटना सिसई बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के पास हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते कैफ पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया. उसके शरीर पर तीन जगह चाकू के गहरे निशान पाये गये हैं, जबकि एक चाकू सीने में गड़ा हुआ था, जिसे उसी अवस्था में भोरे अस्पताल लाया गया. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.इस मामले मे तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जिनकी पहचान थाना क्षेत्र के हरिराम यादव, आशीष यादव और बबलू यादव के रूप में हुई है. चौंकाने वाली बात यह है कि ये तीनों युवक भी घायल अवस्था में मिले हैं और उनका इलाज फिलहाल भोरे के रेफरल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता चल सके ।

घटना के बाद ग्रामीणों का पुलिस के साथ झड़प
वही हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गये. भीड़ और पुलिस के बीच झड़प भी हुई, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भोरे थाना सहित आसपास के थानों की पुलिस को बुलाया गया. खुद एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत किया. एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने कहा, ‘घटना बेहद दुखद है. तीन संदिग्ध हिरासत में है, जिनका इलाज भी जारी है ।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मामले की गहन जांच हो रही है. इलाके में किसी भी अप्रिय घटना से निबटने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है सिसई पैठान टोला में युवक की चाकू मारकर हत्या के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया है. घटना के बाद दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया, इसके चलते सिसई बाजार में हंगामा शुरू हो गया. गुस्साये लोगों ने हमलावरों की बाइक में आग लगा दी और कई दुकानों में तोड़फोड़ की. देखते ही देखते सिसई-भोरे मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया, जिससे आवागमन ठप हो गया है. बाजार में अफरा-तफरी का माहौल है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच मे जुट गई है. फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है ।

Share This Article