जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की: 350 किलो RDX और 2 AK-47 की बरामदगी

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव
हरियाणा के फरीदाबाद में एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने काजीगुंड निवासी डॉक्टर आदिल अहमद राथर की निशानदेही पर फरीदाबाद में एक मकान पर छापेमारी की। इस छापेमारी में लगभग 350 किलो आरडीएक्स, दो AK47 राइफलें और भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद किए गए हैं।

जिम्मेदार अधिकारियों के अनुसार, आदिल अहमद राथर का नाम 27 अक्टूबर को श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर चिपकाने के आरोप के बाद सामने आया था। सीसीटीवी फुटेज में उन्हें पोस्टर लगाते देखा गया था। इसके बाद 6 नवंबर को उन्हें सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित एक अस्पताल से गिरफ्तार किया गया था।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पुलिस ने यही नहीं रोका राथर के लॉकर की भी तलाशी ली गई जहाँ से एक AK-47 और अन्य गोलाबारूद बरामद हुआ था। उसके बाद फरीदाबाद में डॉक्टर मुफजील शकील के नाम पर किराए के आवास पर छापा मारा गया जहाँ से वह संपूर्ण साजिश पकड़ी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले की तह में जांच चल रही है यह पता लगाया जा रहा है कि आदिल अहमद राथर का आतंकी संगठनों से क्या संबंध हैं और यह गोलाबारूद, आरडीएक्स व हथियार किन घटनाओं में इस्तेमाल होने वाले थे। राज्यस्तर की सुरक्षा एजेंसियाँ इस साजिश को किस रूप में सामने आ सकती थी उस पर गहराई से काम कर रही हैं।

यह मामला इस बात का उदाहरण है कि आतंकवादरोधी अभियानों में समय पर मिली जानकारी, सही निशानदेही व तत्पर कार्रवाई कितनी महत्वपूर्ण होती है।

Share This Article