बेगूसराय में दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

बेगूसराय। बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी इलाके के पास घटी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मृतक की पहचान बाघी निवासी विद्यानंद महतो के रूप में हुई है। अस्पताल में परिजनों ने बताया कि विद्यानंद महतो किसान हैं और गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी का काम देखते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यानंद महतो सुबह अपनी पत्नी को स्कूल छोड़ने गए थे। स्कूल से लौटते समय नागदा रोड बाघी चौक पर अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विद्यानंद महतो के दो बेटे हैं बड़ा बेटा बिहार पुलिस में सेवारत है वहीं छोटा बेटा समस्तीपुर में नौकरी करता है। गोलीबारी के बाद स्थानीय लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। तुरंत इसकी सूचना लोहिया नगर थाने को दी गई।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने विद्यानंद महतो की हत्या क्यों की। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

लोहियानगर में घटना हुई है। बाघी मोहल्ले के रहने वाले विद्यानंद महतो की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में लाया गया है। विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों से भी बातचीत की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।

मनीष, एसपी, बेगूसराय

Share This Article