दानापुर कोर्ट में मीसा भारती की में पेशी, अगली सुनवाई के बाद आएगा फैसला

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

पटना। राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी मीसा भारती की आज दानापुर न्यायालय में पेशी हुई। पाटलिपुत्र से राजद की सांसद मीसा भारती को आज प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया। यह मामला मनेर थाना कांड संख्या 216/19 से जुड़ा है, जिसमें आचार संहिता उल्लंघन का आरोप है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दानापुर न्यायालय में मीसा भारती के मामले की सुनवाई करते हुए प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ने दलीलें सुनने के बाद फैसले को सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने कहा है कि अगली सुनवाई पर फैसला सुनाया जाएगा। यह मामला लोकसभा चुनाव के दौरान मनेर थाना क्षेत्र में बिना अनुमति के रोड शो करने से संबंधित है, जिसके चलते मनेर थाना में राजद की प्रत्याशी मीसा भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, इस मामले में उन्हें पहले ही दानापुर न्यायालय से जमानत मिल चुकी थी।

मीसा भारती के वकील ने कोर्ट में केस को समाप्त करने की मांग की थी। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अरबाज अंसारी ने अभियुक्त मीसा भारती को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया। इसके बाद, पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती ने कोर्ट में उपस्थित होकर अपनी बात रखी। कोर्ट ने इस मामले पर अपना निर्णय सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई पर फैसला सुनाने की बात की।

Share This Article