RJD विधायक रीतलाल यादव ने किया सरेंडर,पत्नी ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद आरोपी रीतलाल यादव ने गुरुवार को दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. आरजेडी के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने पुलिस के बढ़ते दबाव की वजह से सरेंडर कर दिया है. रीतलाल यादव ने अपने भाई के साथ दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.रीतलाल  के साथ चीकू यादव, पिंकू यादव, श्रवण यादव के साथियों ने भी  दानापुर न्यायालय में आत्म समर्पण किया है. उनके साथ उनके समर्थक चीकू यादव, पिंकू यादव और श्रवण यादव ने भी कोर्ट में आत्मसर्पण किया.

रीतलाल यादव के दानापुर में आत्मसमर्पण करने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी पत्नी रिंकु देवी ने ट्विट कर सरकार पर बड़ा हमला बोला. उनकी पत्नी  ने सीएम नीतीश औऱ बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि यह पराजय नहीं है बल्कि न्याय व्यवस्था के प्रति समर्पण है. रिंकु देवी ने लिखा कि, दानापुर के राजद विधायक रीतलाल यादव ने माननीय न्यायालय मे आत्म समर्पण किया. आत्मसमर्पण आदर्शों का समर्पण नहीं है. यह पराजय नहीं है. यह समर्पण है न्याय व्यवस्था के प्रति, यह समर्पण है विधि के प्रति, यह समर्पण है संविधान के प्रति, यह समर्पण है लोकतंत्र के प्रति और इन सब से बढ़कर यह समर्पण है लोकहित के प्रति. 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जनता के उस व्यापक विशाल समूह जिसकी लड़ाई लड़ी जा रही है उसके विश्वास के प्रति समर्पण है. यह लड़ाई है उस सिस्टम से, जिसमे गरीबो, के लिए अलग सिस्टम काम करता है और अमीरो के लिए अलग. विधायक रीतलाल पर बेबुनियाद आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है. पूरा देश जानता है कि राजद विधायक ने हमेशा संविधान, लोकतंत्र और संवैधानिक पदों का पूरा सम्मान किया है. उनकी सहज और शिष्ट भावनाओं को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करना और उसे विवाद का रूप देना, सरकार व हमारे विरोधियों की पुरानी आदत बन चुकी है.

रीतलाल की पत्नी ने आगे लिखा कि, सरकार के पास जनता से जुड़े असली मुद्दों पर बात करने के लिए कुछ नहीं बचा है, इसलिए वह इस तरह के निरर्थक मुद्दों जैसे AK47/ AK56 को तूल देकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है. और तो और मीडिया में हमारे घर से झूठी बरामदगी की खबर भी चलवा दी गई. मतलब सता के लिए कुछ भी? कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और आर्थिक अस्थिरता जैसे गंभीर विषयों पर सरकार पूरी तरह असफल साबित हो रही है. ऐसे में विपक्षी नेताओं के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की जा रही है. देश की जागरूक जनता सरकार व विरोधियो की इन साजिशों को भली-भांति समझती है और समय आने पर इस झूठ और प्रपंच का उचित जवाब देगी.

Share This Article