सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेला का हुआ शुभारंभ

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
सिमडेगा ।
गणतंत्र दिवस के मौके पर सिमडेगा में लगने वाले ऐतिहासिक गांधी मेला का शुभारंभ सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, उपायुक्त अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ के द्वारा फीता काट कर किया गया। विधायक भूषण बाड़ा के द्वारा क्लब परिसर में झंडोत्तोलन किया गया। मौके पर उपायुक्त,पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य के द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस दौरान कृषि विकास -सह- प्रदर्शनी मेला में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कई किसान अपने-अपने बेस्ट कृषि उत्पादन फसल लेकर आते हैं और प्रदर्शनी में रखते हैं। किसानों के इन कृषि उत्पादनों को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। इस वर्ष इस कृषि मेला में कई तरह की सब्जियों के साथ साथ लोकल पैदा किए जा रहे सेव, संतरा, स्ट्रॉबेरी, अंजीर, मशरूम आदि भी प्रदर्शनी में रखे गए है। इसके अलाव जिले में उत्पादित तरह-तरह के फूलों को भी प्रदर्शनी में रखा गया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इन उत्पादनों को देख जिले के अन्य किसानों को भी इस उत्पादन की खेती करने का प्रेरणा मिल रहा है। इस कृषि विकास मेला -सह- प्रदर्शनी में किसानों को प्रदर्शनी में रखे गए फसलों के उत्पादन की जानकारी देने के साथ-साथ कृषि विभाग सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी उपलब्ध करा रही है। जिससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

मौके पर उपस्थित सभी अतिथियों ने कृषि विकास मेला -सह- प्रदर्शनी के स्टॉल में लगे विभिन्न प्रकार के फल एवं सब्जी की उत्पादन भ्रमण कर देखा। इस दौरान उपायुक्त ने जिले में कृषि पदाधिकारी को कृषकों को प्रमोट करने की बात कहीं। इसके अलावा उन्होंने जिले की प्रगतिशील किसानों को सरकार की योजनाओं से जोड़कर सिमडेगा को कृषि उत्पादन में अग्रणी जिला बनाने का निर्देश दिया।

Share This Article