सिटीपोस्टलाईव: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को आज दिल्ली एम्स से रांची के रिम्स में भेजा जा सकता है| एम्स प्रशासन के मुताबिक़ लालू प्रसाद की तबीयत में सुधार है इसलिए उन्हें रांची रिम्स भेजने की मंजूरी दे दी गई है| गौरतलब है कि सीबीआई ने लालू प्रसाद को वापस रांची शिफ्ट करने की मांग की थी जिसके बाद एम्स प्रसासन ने इसकी मंजूरी दे दी है जिसके लिए कागजात तैयार किये जा रहे हैं| हालांकि लालू प्रसाद यादव के परिजन इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की है| उनका कहना है की लालू प्रसाद की तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें बेहतर इलाज की जरूरत है| लालू प्रसाद को राजधानी एक्सप्रेस से रांची लाया जा सकता है|
Comments are closed.