नीतीश ने साधा RJD पर निशाना: “पिछली सरकारों ने कुछ नहीं किया, हमने बदली बिहार की तस्वीर

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला है, उन पर बिहार के लिए कोई खास योगदान न देने का आरोप लगाया है। यह टिप्पणी मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को ₹1227.27 करोड़ की राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित करने के एक कार्यक्रम के दौरान की।

नीतीश कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हम गलती से दो बार उनके साथ गए, लेकिन उन्होंने राज्य के लिए कुछ विशेष नहीं किया।” उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार में अब राजनीति का एक नया दौर शुरू होगा, जो पूरी तरह से विकास की राजनीति पर केंद्रित रहेगा। मुख्यमंत्री का यह बयान बिहार की राजनीतिक गलियारों में एक बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस कार्यक्रम में 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राशि सीधे उनके खातों में डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) के माध्यम से भेजी गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपनी सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर अपनी सरकार की योजनाओं को ऐतिहासिक बताया। नीतीश कुमार ने कहा कि पहले महिलाएं असहाय थीं, लेकिन अब उन्हें 50% आरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं दी जा रही हैं।

Share This Article