सिटी पोस्ट लाइव
डुरांव। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट के 23वें राज्य सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन स्थानीय ग्रामीण कार्य विभाग कार्यालय प्रांगण में किया गया। बैठक की अध्यक्षता महासंघ गोपगुट के जिलाध्यक्ष लवकुश सिंह ने की, जबकि संचालन जिला सचिव महेंद्र प्रसाद ने किया। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई और इसे तेजी से आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। साथ ही, जिला कार्यालयों एवं विद्यालयों में जनसंपर्क अभियान चलाकर कोष संग्रह की प्रक्रिया को तेज करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट के जिला सचिव नसीम अहमद, सुनील श्रीवास्तव, संजय कुमार पाल, मोहम्मद मुबारक, ग्रामीण कार्य विभाग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र चक्रवर्ती, जिला सचिव ओमप्रकाश कुमार, चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार रज्जक, सिंचाई विभाग कर्मचारी यूनियन के जिला सचिव उमाशंकर मिश्र, वन विभाग कर्मचारी संघ के जिला सचिव जगदंबा पासवान, मौसमी सिंचाई कर्मचारी संघ के सुरेश सिंह, राधेश्याम कुमार, उमाशंकर चौहान, शिवजी सिंह, प्रभु चौहान, दूखी राम, अजित, निर्मल, गोवर्धन चौहान सहित कई अन्य कर्मचारी नेता उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर राज्य सम्मेलन को सफल बनाने हेतु समर्पित प्रयास करने का संकल्प लिया और इसे एक प्रभावी आयोजन बनाने की दिशा में आवश्यक रणनीतियों पर चर्चा की।