सिटी पोस्ट लाइव
बिहार पुलिस द्वारा आज सरदार पटेल भवन, पटना में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन लायंस क्लब पटना सेंटेनियल के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें पहली बार राज्य पुलिस मुख्यालय के सभी वरीय पुलिस अधिकारियों ने राखी बंधवाकर भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का अनूठा संदेश दिया।
हालांकि, इस अवसर पर बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री विनय कुमार समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और विश्वास प्रकट किया, वहीं पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार ने समस्त बिहारवासियों, विशेषकर महिलाओं को सुरक्षा का पूर्ण भरोसा दिलाया है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
दरअसल, इस आयोजन ने जहां पारंपरिक पर्व को नए रूप में प्रस्तुत किया। वहीं पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं संबंध को और गहरा करने का कार्य भी किया।