सिटी पोस्ट लाइव
आज 31 जुलाई दिन गुरुवार है। आज चंद्रमा का संचार कन्या उपरांत तुला राशि में चित्रा नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर के कारण आज दिन के पहले भाग में धन योग हो रहा है। तो वहीं, दूसरे भाग में गुरु, चंद्रमा और शुक्र के बीच नवम पंचम योग बनेगा। इसके साथ ही आज चंद्रमा का शनि के साथ षडाष्टक योग और सूर्य एवं बुध के साथ केंद्र योग बन रहा है ।ऐसे में आज का राशिफल जानते हैं विस्तार पूर्वक से।
मेष- आज के दिन मेष वालों का भाग्य पूरा साथ दे रहा है। कार्यस्थल पर आपकी छवि में सुधार होगा। आपको आज धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपका कोई कानूनी दांव पेंच पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। शुभ रंग- सनराइज
वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों की सलाह मानोंगे तो आपको आज फायदा मिलेगा। बिजनेस में आपको आज लाभ मिलेगा। आपको आज संतान पक्ष से कोई गुड न्यूज मिल सकता है। शुभ रंग- क्रीम
मिथुन- इन राशि वालों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप खुश होंगे। कारोबार व्यापार में आपकी अच्छी कमाई हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। शुभ रंग- आंवला समान
कर्क- कर्क राशि वालों के लिए आज का मिश्रित रहेगा। आपको सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। नौकरी में आपको अधिकारी से प्रोत्साहन भी मिल सकता है। आपको लेन-देन के मामलों में आज सावधान रहना होगा । मामा मौसी से आपको सहयोग मिलेगा। शुभ रंग- भगवा
सिंह- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपको अपने कार्यक्षत्र में सावधान रहने की जरूरत है। आपका कोई सहयोगी आपके लिए परेशानी का सबब हो सकता है। प्रेमी जीवन के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा। सरकारी क्षेत्र में आपको भाग्य का सहयोग मिलेगा। शुभ रंग- ऐप्पल रेड
कन्या- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप बुद्धि कुशलता और धैर्य से कठिनाइयों को पार कर पाएंगे। आपको आज वाद विवाद से बचना होगा। आपको आज कारोबार में लाभ मिलेगा। आपको पूर्व में किए काम का आज कुछ शुभ परिणाम मिल सकता है। शुभ रंग- खाकी
तुला- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। नौकरी और कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया मौका मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले का समाधान हो सकता है। आपको आज पार्टनर के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको आज अच्छी खबर मिल सकती है। शुभ रंग- फिरोजी
वृश्चिक- इस राशि वालों के लिए आज लाभदायक और उन्नति प्रदान करने वाला रहेगा। आपको आज पूर्व में किए काम का भी लाभ मिल सकता है। पैतृक पक्ष से भी आज लाभ मिलने का योग बना हुआ है। आर्थिक लाभ भी मिलेगा। यात्रा पर भी व्यय होने का योग बना है। शुभ रंग- मरून
धनु- धनु राशि वालों के लिए आज गुरूवार का दिन सुखद और आनंददायक रहेगा। आपकी कमाई मे वृद्धि होगी। कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। आपको आज घर के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग और मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। शुभ रंग- स्वर्णिम
मकर- मकर राशि वालों आज अपना काम समय पर पूरा कर पाएंगे। आपको प्रबंधन क्षमता और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। आपको आज किसी की मदद के लिए आगे आना होगा। आपको आज आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। आप आज मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। छात्रों को आज शिक्षा संबंधी काम में सफलता मिलेगी। शुभ रंग- दलदली
कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज आर्थिक लाभ मिलने का मजबूत योग बनेगा। कोई बड़ी सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास बना रहेगा। आपका धन वृद्धि से मन खुश रहेगा। परिवार के सदस्यों से पूरा सपोर्ट मिलेगा। शुभ रंग- पीला
मीन- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद और सकारात्मक रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में जीत मिल सकती है। आज के दिन अंधविश्वास न करें। प्रेमी जीवन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। शुभ रंग- पेल कलर