हक की लड़ाई में उतरे सैकड़ों लाइब्रेरियन, राजधानी पटना में जोरदार प्रदर्शन…

Ritu Raj

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के दौरान पटना की सड़कों पर सैकड़ों लाइब्रेरियन (LET) अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। ठंड के बावजूद सुबह-सुबह बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के गेट पर जुटे अभ्यर्थियों ने बहाली की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की और प्रशासन के सामने अपना गुस्सा जताया।

छात्रों और अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्हें बिहार बोर्ड पर भरोसा नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अभी भी उम्मीद बरकरार है। उनका जोर का कहना है कि सीएम से उन्हें बहाली की उम्मीद है। अभ्यर्थियों की मुख्य मांग है कि लाइब्रेरियन (LET) का नोटिफिकेशन जल्द से जल्द जारी किया जाए। वहीं, 17 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अभ्यर्थी अब अपनी प्रतीक्षा खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले वादा किया गया था कि बहाली प्रक्रिया बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूरी कर दी जाएगी, लेकिन चुनाव खत्म होने के बावजूद नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ। बार-बार “अगले महीने” का वादा किया जा रहा है, लेकिन अगला महीना कब आएगा, यह किसी को स्पष्ट नहीं है। हालांकि, इस बीच, ठंड के बावजूद सैकड़ों अभ्यर्थी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के गेट पर जमा होकर जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने गुस्से का प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आंदोलन केवल और केवल लाइब्रेरियन (LET) नोटिफिकेशन की तत्काल जारी करने की मांग को लेकर है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि बहाली तो दूर की बात है, अभी तक तो पात्रता परीक्षा भी नहीं ली गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बिहार बोर्ड के अध्यक्ष से मिलने आए हैं और अगर अध्यक्ष से मुलाकात नहीं हुई तो यही धरना जारी रखेंगे। अभ्यर्थी लगातार हंगामा कर रहे हैं और सरकार से मांग कर रहे हैं कि लाइब्रेरियन (LET) का नोटिफिकेशन जल्द से जल्द जारी किया जाए। उनका दावा है कि पिछले 17 साल से उनके फिल्ड में कोई बहाली नहीं हुई है, और इसलिए उनका धैर्य अब जवाब दे चुका है।

Share This Article