छात्रों का सर्वांगीण विकास ही शिक्षा का मूल : SDM

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
सरिया (गिरिडीह) ।
श्री रामकृष्ण डी.ए.वी पब्लिक स्कूल सरिया में शुक्रवार की देर शाम वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें लगभग 300 से अधिक विद्यार्थियों ने स्कूल प्रांगण में विभिन्न विधाओं पर आधारित संगीतमय प्रस्तुतियों के साथ प्राचीनतम एवं नवीनतम संगीत के समन्वित कार्यक्रम से शीर्षक को सार्थक कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरिया -बगोदर एस.डी.एम श्री संतोष कुमार गुप्ता और विशिष्ट अतिथि सरिया – बगोदर एस.डी.पी.ओ श्री धनंजय राम उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.के.सिंह ने अतिथिगणों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तत्पश्चात मुख्य अतिथि के कर कमलों से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

प्राचार्य श्री सिंह के द्वारा विद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की गई। विद्यालय की परंपरा अनुसार बोर्ड परीक्षा 2023 -24 में मेधावी छात्र- छात्राओं को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का तीसरा अंक ‘अन्वेषा ‘ का विमोचन भी इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण था। मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के द्वारा स्नेहपूर्ण शब्दों में वक्तव्य प्रस्तुत हुआ जिसमें उन्होंने सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं को शुभकामनाओं के साथ प्रोत्साहित किया एवं अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया तथा कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने कहा कि, बच्चों का समग्र विकास केवल शिक्षा से नहीं बल्कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भी होता है। ये कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उनमें छिपी प्रतिभाओं को निखारते हैं। उन्होंने शिक्षकों को भी संबोधित करते हुए कहा कि, उन्होंने बच्चों को कार्यक्रम के लिए तैयार करने में कठिन परिश्रम किया और मंच के पीछे रहकर हर प्रस्तुति को सुचारू रूप से संपन्न करवाया। इनके मेहनत और समर्पण से बच्चों की प्रस्तुतियां और भी प्रभावशाली बन पाई , जिसे उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा। एल. एम. सी उपाध्यक्ष श्री विनोद कुमार सिंह ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी अतिथियों , छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Share This Article