धनतेरस से ठीक एक दिन पहले, 17 अक्टूबर की सुबह से ही IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल एप अचानक डाउन हो गई। देशभर के हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में यात्रियों में नाराज़गी बढ़ती दिखाई दे रही है।
धनतेरस से एक दिन पहले, 17 अक्टूबर को IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल एप अचानक ठप हो गए। सुबह 9 बजे से यात्रियों ने रेल टिकट बुक करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा प्लेटफॉर्म की अन्य सेवाओं का इस्तेमाल भी प्रभावित हुआ। आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 9 बजे से ही लोगों ने साइट और एप के काम न करने की शिकायतें दर्ज करनी शुरू कर दी थीं। सुबह 11 बजे तक करीब 6,000 शिकायतें दर्ज हो चुकी थीं। हालांकि, डाउन डिटेक्टर के आंकड़ों के मुताबिक, वेबसाइट पर 49%, मोबाइल एप पर 37% और स्टेशन से टिकट लेने वाले 14% लोगों ने परेशानी की जानकारी दी। सोशल मीडिया पर भी यात्रियों ने गुस्सा जाहिर किया। अधिकारियों ने बताया कि साइट और एप तकनीकी कारणों से डाउन हुए हैं।
IRCTC की वेबसाइट डाउन होने की स्थिति में यूजर्स अपनी समस्याओं के लिए कस्टमर केयर नंबर 14646, 08044647999, और 08035734999 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, ईमेल के माध्यम से [email protected] पर भी अपनी शिकायत भेजी जा सकती है। अगर टिकट तुरंत चाहिए तो नज़दीकी रेलवे काउंटर से बुकिंग करवाई जा सकती है।