सिटी पोस्ट लाइव: पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. असामाजिक तत्वों ने ईंट से प्रतिमा की नाक तोड़ दी है. बिहार के मोकामा प्रखंड के चाराडीह में यह प्रतिमा स्थापित थी.बाबा चौहरमल मंदिर के पुजारी विद्या पासवान की सूचना पर दलित कार्यकर्ता मिथिलेश पासवान ने इसकी सूचना पुलिस को दी. उन्होंने कहा कि यह घटना समाज की एकजुटता को तोड़ने का प्रयास है.
घटना की सूचना मिलते ही घोसवरी प्रखंड के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए. मिथिलेश पासवान की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.घोसवरी प्रखंड के सीओ के अनुसार, किसी असामाजि तत्व या मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया है. उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है