सिटी पोस्ट लाइव
पटना: सीएम नीतीश कुमार सुबह-सुबह अचानक अपने आवास से निकले और तीन लोगों के घर गए। तीन लोगों से मुलाकात और चर्चा की। इसके बाद, सूबे में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक अपने आवास एक अणे मार्ग से निकले और सीधे बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के आवास पर उनसे मिलने पहुंच गए। उनके आवास पर उनसे मुलाकात करने के बाद सीएम प्रधान सचिव दीपक कुमार से मिलने उनके आवास पर गए।
इसके बाद, नीतीश कुमार मंत्री विजय चौधरी के भी आवास पर पहुंचे और उनसे चर्चा की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रियों और अधिकारियों से लगातार उनके आवास पर जाकर मिल रहे हैं. इसके पीछे की वजह राजनीतिक है या प्रशासनिक। यह बात साफ़ नहीं हो पा रही है। हालांकि, यह तो साफ़ दिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार की सुबह पूरे ऐक्शन मोड में नजर आए. सीएम नीतीश अचानक कई मंत्रियों के आवास पर पहुंच गए. सीएम नीतीश कुमार के अचानक मंत्रियों की मुलाकात से सियासी हलचल तेज है.
गुरुवार की सुबह सीएम नीतीश बिहार के मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी के आवास पर पहुंचे. उन्होंने दोनों मंत्रियों से मुलाकात की. इसके साथ ही सीएम प्रधान सचिव दीपक कुमार के भी आवास पर पहुंचे. वहां उन्होंने अपने प्रधान सचिव से मुलाकात की. सीएम नीतीश कुमार के अचानक दौरे से प्रदेश की सियासी हलचल तेज है. कहा जा रहा है कि अगर मुलाकात की वजह राजनीतिक है, तो मसला वक्फ़ संशोधन बिल 2025 से जुड़ा हो सकता है।
इसके बाद, बिहार में बन रहे राजनीतिक हालात से जुड़ा हो सकता है। और अगर मामला प्रशासनिक है, तो चुनाव से पहले बिहार में बड़े प्रशासनिक बदलाव हो सकते हैं। तो मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी तो अपनी साफ़गोई के लिए जाने जाते हैं, तो हमारी टीम जब इन दोनों मंत्रियों से मिलेगी, तो ज़रूर पूछेंगी कि सीएम के आने की वजह राजनीतिक थी या प्रशासनिक।