JP नड्डा पर बरसे तेजस्वी यादव-BJP हो रही है ख़त्म.

City Post Live

 

: ‘…स्‍टेट है तभी न सेंटर है’,

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी के  अध्यक्ष जेपी नड्डा के क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करने के बयान वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने  कहा कि लग तो ऐसा रहा है कि वे (भाजपा) खुद ही समाप्त हो रहे हैं.जितने भी क्षेत्रीय दल थे वे सब इनसे बिछड़ गए. तमिलनाडु में दक्षिण भारत का इनका सबसे बड़ा गठबंधन टूट गया. इनके साथ कौन है? ना देश की जनता है ना क्षेत्रीय दल हैं ना कोई है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

 

5 अक्‍टूबर को ही भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पटना में बिहार भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष कैलाशपति मिश्र के शताब्दी समारोह पर आए थे. इस दौरान जेपी नड्डा ने कार्यक्रम में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया था.इस दौरान उन्‍होंने लालू यादव, नीतीश कुमार, आईएनडीआईए से लेकर दरभंगा एम्स के मुद्दे को लेकर जमकर हमला बोला था.

 

लोकसभा चुनाव को देखते हुए  बिहार में दिग्‍गज भाजपा नेता‍ओं के दौरे औ बढ़ गये हैं. इसके पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मधुबनी के झंझारापुर का दौरा किया था. एक बार फिर अमित शाह के मुजफ्फरपुर के पताही आने की संभावना है. 5 नवंबर को उनका दौरा संभावित है.  यह भी कहा जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट से दीपावली के पहले छोटी फ्लाइट्स की उड़ान सेवा शुरू हो सकती है.

Share This Article